फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुदाय विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने पर मारपीट

Sat, 18 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक के साथ हुई कहासुनी में कुछ लोगों के द्वारा समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण कोतवाल मौके पर पहुंचे। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल चेकअप कराया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव खगुआबास निवासी बाइक सवार दो युवकों की बाजार माधोदास में किसी बात को लेकर ई-रिक्शा चालक के साथ कहासुनी हो गई। युवकों ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि युवकों ने पुराना जीटी रोड स्थित दामोदर चौराहे पर समुदाय विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन


टिप्पणी करने से आक्रोशित समुदाय विशेष के लोगों और युवकों में जमकर मारपीट हुई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण कोतवाल जितेंद्र कुमार भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मारपीट में घायल सभी लोगों का मेडिकल कराया। मारपीट में घायल युवकों ने समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं समुदाय विशेष के लोगों ने युवकों पर अभद्र टिप्पणी करने, माहौल को खराब करने के प्रयास की तहरीर दी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें