साठा गांव में कमेटी संचालक 40 लोगों के करीब 60 लाख रुपये लेकर परिवार सहित गायब हो गया। भनक लगने पर पीड़ितों ने आरोपी के घर पर जमकर हंगामा काटा। पुलिस को फिलहाल हो गई तहरीर नहीं मिली है।
साठा निवासी हरिओम ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। काफी समय से वह बुलंदशहर में रह रहे हैं। मोहल्ले के एक शातिर ने कमेटी डालने के नाम पर 10 हजार रुपये हर माह के हिसाब से करीब 60 लाख रुपये जमा करा लिए।
शुक्रवार शाम आरोपी का का फोन स्विच ऑफ आने लगा। घर पर ताला लटका हुआ था। इसके बाद पीड़ितों ने शानिवार सुबह आरोपी के घर पहुंचकर हंगामा काटा।