फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई पर विवाद, लाउडस्पीकर पर भिड़ंत

Sat, 01 Oct 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार सुबह दो संप्रदायों के बीच हए  पथराव का कारण असली कारण एक-दूसरे से चिढ़न है। पुराने मामलों से गुस्साए लोग सुबह धार्मिक स्थल के बाहर हो रही सफाई को लेकर भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ।

काजमपुर देवली गांव में दो संप्रदायों में झगड़ा नया नहीं है। दोनों में धार्मिक मामलों को लेकर कई बार झगड़ा हुआ है, लेकिन पथराव और इतने लोग घायल पहली बार हुए। पुलिस ने पहले ही मामले को गंभीरता से लिया होता तो घटना इतनी बड़ी न होती। नवरात्र के पहले ही दिन दो समुदायों के बीच बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस दोनों समुदायों को संभालने में लगी रही। अगर पुलिस समय पर न पहुंचती तो मामला और बड़ा हो सकता था। हालांकि जब तक दोनों समुदाय के लोग मान नहीं गए, पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूले रहे।  तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दी है।

लाउडस्पीकर को लेकर चार बार पहले हो चुका है विवाद

बुलंदशहर(ब्यूरो)।काजमपुर देवली गांव में धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर चार बार विवाद हो चुका है। विवाद सुलझाने के लिए अफसर कई बार दोनों पक्षों को सामने बिठा कर समझौता करा चुके हैं लेकिन बावजूद इसके बार-बार तनाव की स्थिति पैदा हो रही है।

लोगों ने बताया कि दूसरे समुदाय के लोग धार्मिक स्थल पर जब भी लाउडस्पीकर बजता है तो विवाद करते हैं। इससे पहले चार बार लाउड स्पीकर बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। पुलिस मौके पर आई और चली गई। लेकिन पुलिस ने विवाद नहीं सुलझाया।
विज्ञापन


वहीं विशेष समुदाय के लोगों का कहना है कि इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पुलिस-प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। यदि विवाद अब भी नहीं सुलझा तो आगे भी ऐसे ही विवाद होता रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें