चौकी क्षेत्र के एक गांव में दुकान से सामान लेकर घर लौट रही सात साल की बच्ची को गांव के ही युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। बच्ची की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने घर में घुसकर बच्ची और उसकी मां को बुरी तरह पीटा। पीड़िता ने दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 15 फरवरी को सात वर्षीय बच्ची दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। मोहल्ले में ही खाली पड़े प्लॉट में गांव निवासी अबरार पुत्र राजू ने उसे दबोच लिया। तभी बच्ची ने शोर मचा दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती बताई।
बच्ची की मां ने आरोपी अबरार से नाराजगी जाहिर की तो आरोपी अबरार ने घर में घुसकर मां-बेटी को बुरी तरह पीटा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भा गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते गांव में तनाव फैल गया। चौकी प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अबरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।