फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच मंगतू को बना दिया जालसाज

Sat, 11 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस किस तरह खेल करती है इसकी एक बानगी नगर में देखने को मिली है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मंगतू खां पर एटीएम से ठगी करने का आरोप लगाकर अवैध तरीके से हिरासत में रखा। फैसले के नाम पर महिला को 1.18 लाख रुपये दिलाए।
विज्ञापन


साथ ही छोड़ने के लिए खुद 50 हजार रुपये वसूल लिए। अब राजस्थान पुलिस ने एटीएम से ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया तो नगर पुलिस के होश फख्ता हो गए। पीड़ित ने खुर्जा गेट चौकी प्रभारी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।


हापुड़ के असौड़ा गांव निवासी मंगतू खां पुत्र स्व. साबिर खान ने एसएसपी को बताया है कि नलकूप खंड (पूर्व) मेरठ में चालक है। 28 अप्रैल को बुलंदशहर निवासी महिला विनीता भटनागर का एटीएम कार्ड चोरी हो गया और उसके खाते से 1,18,500 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


इसमें से 43,500 रुपये मंगतू खां के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए थे। मंगतू खां ने बताया कि इसी दिन उनका भी एटीएम कार्ड चोरी हुआ था। 29 अप्रैल को उनके खाते से ठगों ने 43,500 के अलावा 30 हजार रुपये और निकाल लिए। इसकी तहरीर हापुड़ थाने में दी।

आरोप है कि विनीता भटनागर की शिकायत पर खुर्जा गेट चौकी प्रभारी संजय कुमार ने मंगतू खां को हिरासत में ले लिया। मंगतू खां ने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन चौकी प्रभारी ने उनकी एक न सुनी। मंगतू खां के परिजनों ने दबाव में आकर 1,18,500 रुपये विनीता को दे दिए। आरोप है कि फैसला कराने की एवज में चौकी प्रभारी संजय कुमार ने 50 हजार रुपये और ले लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें