फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर के बिल की रकम लेकर कैशियर फरार

Thu, 26 Nov 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन में फर्जीवाड़ों की फेहरिस्त बढ़ती ही जा रही है। नए मामले में नगर के एक कैश काउंटर पर अक्तूबर माह में जमा हुए करीब 20 लाख रुपये कैशियर लेकर फरार है।
विज्ञापन


मामले में एक्सईएन ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिखित निर्देश दिए हैं। नगर के अंसारी रोड कैश काउंटर पर कैशियर मितेन्द्र सागर (टीजीटू) ने अक्तूबर माह का करीब 20 लाख रुपये कैश विभाग में जमा ही नहीं किया।

जिस कंप्यूटर से इन बिलों को जमा किया गया, वह दूसरे बाबू आलोक कुमार की आईडी थी। करीब 20 लाख रुपये लेकर कैशियर फरार चल रहा है।

पहले पूरे मामले को दबाने में जुटे अफसर एमडी तक मामला पहुंचने के बाद हरकत में आ गए। एक्सईएन ने मुख्य कैशियर को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं कैशियर द्वारा 20 लाख रुपये का गबन करने के बाद पावर कारपोरेशन अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

मॉनीटरिंग में फेल हैं अफसर
कैश काउंटर पर जमा होने वाले कैश को प्रतिदिन खंड कार्यालय में जमा करने के निर्देश हैं, जबकि यहां एक माह से 20 लाख रुपये कैश कैशियर के पास है।

एमडी तक मामला पहुंचने से पहले अफसर कार्रवाई की जगह पूरे मामले को दबाते रहे।

अंसारी रोड कैश काउंटर पर बैठने वाला टीजीटू मितेंद्र सागर पिछले एक माह से 20 लाख रुपये लेकर गायब है। मुख्य कैशियर को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाए। मामले की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

-डीसी शर्मा, एक्सईएन बुलंदशहर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें