फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न बंटने पर महिलाआ ने लगाया जाम

Fri, 06 Jan 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुनि स्थित पीएनबी पर कैश न बंटने से गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने सड़क पर लेटकर करीब आधा घंटा हाईवे जाम किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। देर शाम कैश बंटना शुरू हो गया उसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

शुक्रवार को अरनिया क्षेत्र के गांव मुनि स्थित पीएनबी पर सुबह से ही ग्रामीण कैश निकालने के खड़े रहे। बैंक में कैश न होने के कारण वितरण न हो सका। शाम करीब 4 बजे बैंक में कैश आया। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक कर्मियों ने कैश बांटने से इनकार कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन


काफी संख्या में मौजूद महिलाएं और पुरुष हाईवे पर पहुंच गए। महिलाओं ने हाईवे पर लेटकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह जाम हटाया। करीब आधा घंटे लगे जाम को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

ग्रामीणों के हंगामे के बाद बैंक में लोगों को कैश बांटने का काम शुरू कर दिया गया। पीएनबी शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि बैंक में सुबह से कैश नहीं था। शाम चार बजे कैश आया। बैंक में कैश बांटने की तैयारी चल रही थी लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कैश लोगों को वितरण किया गया।

 नो-कैश का बोर्ड देखकर भड़के ग्रामीण
 कस्बा स्थित पीएनबी पर नो कैश का बोर्ड देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाएं गेट पर ही बैठ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।

 पीएनबी पर कैश निकालने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। बैंक खुलने कर्मचारियों ने बाहर नो कैश का बोर्ड लगा दिया। लोगों ने बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों से कैश आने के संबंध में कुछ पूछना चाहा। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने ठीक से जवाब नहीं दिया और अंदर से चैनल बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसे लेकर उपभोक्ता भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं महिलाएं भी गेट को घेर कर बैठ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामले को शंात करवाया। बैंक शाखा प्रबंधक अशोक निगम से जब बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें