मुनि और क्यौली गांव में दो माह पहले हुई डकैती के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ कर गैंग के एक डकैत को दबोचा है। आरोपी के पास से लूटी गई ज्वेलरी और चोरी की बाइक बरामद की गई है। अब पुलिस गैंग के सरगना समेत अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
सोमवार रात अरनिया थाना पुलिस मानगढ़ के पास वाहनों की तलाशी के दौरान बाइक सवार को पकड़ा। उसके पास से सोने की दो अंगूठी और दो जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद की गई। उसकी पहचान अलीगढ़ के चंडौस स्थित रामपुर निवासी साबू पुत्र जीवन उर्फ बाबूथा के रूप में की गई।
उसने दो माह पूर्व मुनि गांव में रामेश्वर हलवाई और क्यौली गांव में छोटेलाल के घर में गैंग के साथ डकैती डाली थी। बाइक भी उसने जरारा रोड पर अलीगढ़ निवासी राहुल से एक माह पूर्व लूटी थी। उसके गैंग का सरगना जरारा गांव निवासी राकेश उर्फ बकरा है।