रोडवेज बस और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर।
स्कूल की वैन को टक्कर मारने वाले कंटेनर का ड्राइवर नशे में था। हादसे के बाद भागते वक्त जेवर तिराहे पर उसने रिक्शा चालक गोपाल सैनी पुत्र श्रीचंद सैनी को भी टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके बाद भाग रहे कंटेनर चालक अशोक पुत्र देवाजीत निवासी बलिया को खुर्जा गेट चौकी के सामने पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कंटेनर भी थाने में ला खड़ा किया गया। बाद में स्कूल प्रबंधक लोकेंद्र सिंह ने कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
जैसे ही परिजनों को हादसे की खबर लगी तो बच्चों के घरों व गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की अस्पताल के बाहर भीड़ लग गई। घायल बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधक को बुलाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग पर जाम लगा दिया।
एसडीएम अतुल कुमार ने घायल बच्चों के बेहतर उपचार, और स्पीड ब्रेकर लगवाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही जाम खुला। जाम से सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग करीब दो घंटा बंद रहा।