फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस खाई में गिरी, कई घायल

Mon, 16 Nov 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला, चोला
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव धनौरा के पास टायर फटने से तेज रफ्तार एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची ककोड़ और चोला पुलिस ने घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह एक निजी बस रबूपुरा से बुलंदशहर जा रही थी। बस सवारियों से खचाखच भरी थी। आलम यह था कि बस की छत पर भसी छात्र और अन्य सवारियां सवार थीं।
विज्ञापन


सुबह करीब 8.30 बजे जैसे ही बस ककोड़ से बुलंदशहर की ओर चली। गांव धनौरा के पास बस का अगला टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरी गई।
विज्ञापन



  हादसे में करीब चार दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर सवारियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर और ग्रामीणों ने सवारियों को बस से बाहर निकाला।

 सूचना पर पहुंची ककोड़ और चोला पुलिस ने घायलों को सीएचसी ककोड़ और रबूपुरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई।

बस पलटते ही परिचालक और चालक मौके से भाग गए। पुलिस ने बस नंबर यूपी14पी 7069 को कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें