फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत तेज, विपक्षी दलों ने सरकार पर बोला हमला

Tue, 02 Aug 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मामले को लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों ने सरकार पर हल्ला बोल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजेबाबू पार्क में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को घेरा।  राष्ट्रीय लोकदल ने कार्यकर्ताओं ने बैठक कर गैंगरेप की घटना में शामिल असली आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने उपमहानिरीक्षक मेरठ मंडल को पत्र लिखकर मांग की है कि फर्जी खुलासा पुलिस न करे।  बार हाल में आयोजित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक में गजेंद्र कुमार रघुवंशी ने कहा कि इस तरह की अमानवीय घटनाओं को रोकने का पूर्ण प्रयत्न किया जाए।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने जताया विरोध
नेशनल हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना को लेकर स्कूली बच्चों का भी गुस्सा फूट पड़ा। घटना के विरोध में स्कूली बच्चों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। सोमवार को घटना से आक्रोशित सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के बच्चे मलका पार्क पहुंचे।

बच्चों और शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान स्कूल के संस्थापक नंदकिशोर शर्मा, निदेशक सौरभ पचौरी, प्रधानाचार्य एसपी ओझा, रिंकू सिंह मौजूद रहे। वहीं, संतोष इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रोष व्यक्त करते हुए शहीद चौक पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें