ठेकेदार से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार हुए बीएसएनएल के डीजीएम मामले में जीएम से शुक्रवार को सीबीआई की गाजियाबाद टीम ने पूछताछ की। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने जीएम से घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान जीएम से उक्त ठेकेदार को दिए गए नोफन के काम के बारे में भी जानकारी ली गई।
सीबीआई के सभी सवालों पर जीएम ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। बता दें कि पिछले माह सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने बीएसएनएल के डीजीएम आरएस वर्मा को ठेकेदार से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया था।