फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के ताले तोड़कर जेवर चोरी

Sat, 07 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो सराफ की दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों के जेवरात चोरी कर लिए।  निठारी निवासी राजू वर्मा ने बताया कि गांव वैर में सैनी मार्केट में उसकी सराफ की दुकान है। शुक्रवार को चोरों ने शटर के ताले तोड़कर दुकान में रखी करीब ढाई किलों चांदी चोरी कर ली। वहीं वैर निवासी महेंद्र ने बताया कि सैनी मार्केट में उसकी भी सराफ की दुकान है।
विज्ञापन


चोरों ने शटर के ताले तोड़कर दुकान में रखे करीब पचास हजार के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।  वहीं सिकंदराबाद में सरकारी कालोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में बंधी एक भैंस, एक गाय और उसका  एक बच्चा चोरी कर ले गए। सुरेंद्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें