फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़कर शराबी ने मूर्तियां खंडित कीं

Tue, 12 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदराबाद। एक शराबी युवक ने अपने चचेरे भाई के घर के बाहरी छोर पर बने मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियों को खंडित कर दिया। विरोध करने पर अपनी भाभी से मारपीट की। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खंडित मूर्तियों का विसर्जन करवाया। भाभी ने देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
सिरोधन गांव निवासी प्रिया यादव ने बताया कि उसके पति त्रिलोक चंद यादव फरियादाबाद में एमटीएनएल में नौकरी करते हंै।

वह दो बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। घर के बाहरी छोर पर बाबा मोहन राम का मंदिर है। प्रिया ने बताया कि सोमवार रात वह गांव में ही बच्चों के साथ रिश्तेदारी में सोने के लिए चली गईं।
विज्ञापन


प्रिया ने बताया कि पड़ोसियों ने उसे बताया कि रात करीब 11 बजे सिकंदराबाद गैस गोदाम निवासी उसके पति के चाचा नरेश का लड़का नीशू उर्फ अंकित मूल निवासी सिरोधन शराब के नशे में धुत होकर उनके घर पहुंचा।

उनके घर नहीं मिलने पर नीशू ने घर के ताले तोड़ दिए और घर में रखा सामान भी तोड़ डाला। प्रिया ने बताया कि की नीशू ने घर के बाहरी छोर पर बने मंदिर का ताला तोड़कर उसमे रखी मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। मंदिर की बाउंड्री को भी तोड़ डाला।

तोड़-फोड़ करने के बाद नीशू घर के बाहर आंगन में ही सो गया। प्रिया ने बताया कि मंगलवार की तड़के जब घर पहुंची तो उसने इसका विरोध किया तो नीशू ने उसे घायल कर दिया। उसके कुंडल लूट लिए और फायरिंग भी की। मूर्ति खंडित होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में कोतवाल जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार वेद प्रकाश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खंडित मूर्तियों को गांव के बाहर गंगा में विसर्जित करवाया। पुलिस ने प्रिया की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें