फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता की गोलियों से भूनकर हत्या

Tue, 21 Feb 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन

विज्ञापन
भट्टा पारसौल से कार से घर लौट रहे भारतीय किसान यूनियन के स्थानीय प्रवक्ता की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में कांबिग की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव वैर निवासी अशोक (35वर्ष) पुत्र राजन दनकौर थाना क्षेत्र के गांव भट्टा पारसौल में पिछले कई सालों से मेडिकल स्टोर चलाता था।

अशोक भट्टा पारसौल से अप-डाउन करता था। अशोक भारतीय किसान यूनियन का प्रवक्ता भी था। बताया गया कि सोमवार की रात्रि अशोक भट्टा पारसौल से कार में सवार होकर वापस गांव लौट रहा था। ककोड़ क्षेत्र के गांव अलीपरा में रात्रि करीब 9.20 पर बंबे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने अशोक की कार को रूकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने कार में बैठे अशोक पर  गोलिया बरसा दी। अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर वीके मिश्रा भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कांबिग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभावशाली व्यक्ति होने के कारण इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मृतक के तीन बेटी व एक बेटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें