फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत, हंगामा

Tue, 07 Jun 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
विज्ञापन
इंजेक्‍शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपंजीकृत चिकित्सक के गलत इंजेक्शन लगाने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया। आरोपी चिकित्सक पहले ही क्लीनिक पर ताला डालकर भाग गया था। फिलहाल परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


काजीखेल मोहल्ला निवासी सफीक की चार वर्षीय बेटी को गले में तकलीफ थी। उसे लेकर परिजन मंगलवार सुबह करीब नौ बजे शिकारपुर रोड स्थित एक अपंजीकृत चिकित्सक के पास पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सक ने मासूम को एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

बाद में परिजन बच्ची को लेकर अन्य चिकित्सक के पास पहुंचे। वहां से रेफर करने के बाद परिजन बच्ची को लेकर पीएचसी सेंटर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया लेकिन चिकित्सक पहले ही क्लीनिक बंद कर भाग गया था। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें