धानी के चुनाव का नतीजा आते ही चुनावी रंजिश फूट कर सामने आने लगी है। स्याना के गांव थलइनायतपुर के प्रधान चुने गए जितेंद्र के भाई को देर रासत साढ़े नौ बजे दो लोगों ने गोली मार दी।
उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव भाईपुरा में जीत के जश्न पर विरोधियों ने प्रधान पति पर पथराव करते हुए उसे घायल कर दिया।
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुछ माहौल खराब करने वाले लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। घायल प्रधान पति को लेकर उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।
स्याना के गांव थलइनायतपुर में रविवार को जितेंद्र प्रधान घोषित किए गए। जश्न मना जिसके बीच जितेंद्र का भाई शेखर कुछ सामान लेने घर सेनिकला।
दुकान तक पहंुचने से पहले ही रास्ते में रोकर दो लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज पर दौड़े लोगों ने जब उसे लहूलुहान देखा तो आनन फानन उसे लेकरअस्पताल पहुंचे।
इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। सूचना पर सीओ और फोर्स गांव पहंुंच गई। तनाव न फैले इसलिए फोर्स तैनात कर दी गई है। मालूम रहे कि जितेंद्र के पिता सतवीर फौजी की ढाई महीने पहले चुनावी रंजिश में ही हत्या कर दी गई थी।
दूसरी ओर भाईपुरा निवासी जाकिर ने अपनी पत्नी शाहिदा को प्रधानी का चुनाव लड़वाया था। रविवार देर शाम उसकी पत्नी चुनाव जीत गई। जीत की खुशी में जाकिर और उसके समर्थक गांव में जश्न मना रहे थे।
इसी दौरान कुछ विरोधियों ने उसे पत्थर मार दिया। जाकिर की आंख के नीचे पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर सचिन ने बताया कि जाकिर को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि विरोधियों ने जश्न मना रहे लोगों पर जमकर पथराव और हवाई फायरिंग भी की।
रूपपंचगई में दो पक्ष भिड़े
थाना क्षेत्र के गांव रूपपंचगई में चुनावी रंजिश के चलते शराब के नशे में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में लाठी-डंडे भी चले। हालांकि गनीमत रही कि दोनों पक्षों की ओर से गंभीर रूप से कोई घायल नहीं हुआ।
सीओ खुर्जा आरएल निरंजन ने बताया कि थाना खुर्जा देहात के रूपपंचगई में दो पक्ष शराब के नशे में आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है।
जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।