फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर उस 30 मिनट में क्या हुआ नेहा के साथ

Wed, 26 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही नेहा के लिए 30 मिनट भारी पड़ गए। आखिर इस दौरान नेहा के साथ ऐसा क्या हुआ, जो उसकी मौत का सबब बन गया। नेहा के परिजन और जीआरपी के लिए अभी भी रहस्य बना हुआ है। हत्या, आत्महत्या या हादसे के बीच उलझी नेहा के मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है।

हांलाकि जीआरपी के शक की सुई ट्रेन में मौजूद लोगों की ओर भी घूम रही है। जीआरपी की एक टीम जांच के लिए मृतका के घर पंजाब स्थित मोहाली जाएगी। गौरतलब हो कि कोलकाता से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में अपने पति समेत परिवार के सदस्यों के साथ सफर कर रही पंजाब निवासी नेहा कौशल का शव खुर्जा के पास ट्रैक पर रहस्यमय हालत में मिला था।
विज्ञापन


पति विकास की मानें तो नेहा अलीगढ़ स्टेशन के बाद टायलेट जाने की बात कहकर गई थी, लेकिन उसके बाद नेहा उनके पास नहीं लौटी। 35 किमी के अंतराल में अलीगढ़ से खुर्जा स्टेशन के बीच करीब आधे घंटे के दौरान नेहा के साथ ऐसा क्या हुआ, अभी तक रहस्य बना हुआ है।

हालांकि जीआरपी नेहा की मौत का कारण ट्रेन से गिरना मान रही है। बताया जा रहा है नेहा बच्चों के डायपर फेंकने गई थी। शायद उसने गेट खोला हो और वह गिर गई हो। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अलीगढ़ से जंक्शन तक पहुंचने में 30 मिनट का समय लगता है। जबकि नेहा अलीगढ़ स्टेशन छूटने के बाद ही गई थी।
विज्ञापन


ऐसे में अगर वह अगर ट्रेन से गिरती तो अलीगढ़ स्टेशन के बाद ही कहीं उसका शव मिलना चाहिए था। जबकि उसका शव जंक्शन स्टेशन पर क्यों मिला। ऐसे में ट्रेन से गिरकर नेहा की मौत गले से नहीं उतर      रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें