फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता को दिनदहाडे़ बाइकर्स ने मारी गोली

Fri, 21 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
28 बाइकर्स की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान टीला पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाडे़ अधिवक्ता को गोली मार दी। घायल अधिवक्ता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर  दिया गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला हनुमान टीला निवासी अधिवक्ता मौज्जम अली बृहस्पतिवार दोपहर घर पर खाना खाने गए थे। तीन बजे मौज्जम अली खाना खाकर घर से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में दो बाइकर्स ने उन्हें रोकते हुए फायर झोंक दिया।

गोली मौज्जम के हाथ में जा लगी। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी धनजंय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें