फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 02 May 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बच्ची से रेप
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। रविवार शाम वह गांव में ही वह अपने भाई के घर गई थी। भाई के घर से वापस लौटते समय रास्ते में पहले से ही दो युवक बैठे थे। जैसे ही छात्रा उनके पास से गुजरी, युवकों ने उसे दबोच लिया और घसीटकर बागे में ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी भाग गए। किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

इसके बाद थाने पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही आरोपी प्रमोद और पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पड़ोसी ने छेड़छाड़ के बाद युवती से की मारपीट
 क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। युवती ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि रविवार शाम वह अपने ताऊ के यहां शादी में जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने रास्ते में उसका दुपट्टा खींच लिया।

जब उसने विरोध किया तो युवक ने गाली देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी भाभी भी पहुंच गई और युवक का पिता और भाई भी आ गए। इन तीनों ने मिलकर फिर मारपीट करनी शुरू कर दी। एसओ राजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

समुदाय छिपाकर ढाई साल तक किया रेप
 एक समुदाय की युवती को गैर समुदाय के युवक ने पहचान बदलकर अपने प्रेम जाल में फांस लिया। आरोपी युवक ढाई साल तक युवती से रेप करता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। युवती ने छानबीन की तो वह दूसरे समुदाय का निकला।

पीड़िता ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है। प्रभारी एसएसपी के निर्देश पर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ गुलावठी थाना प्रभारी को एफआईआर के आदेश दिए हैं।

गुलावठी निवासी एक युवती ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी शादी गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के छह माह बाद ही उसकी शादी टूट गई। इसके बाद वह अपनी बहन के घर रहने लगी। यहां एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

आरोप है कि युवक ने अपना नाम उसे राहुल बताया। युवक राहुल बनकर उसके साथ करीब ढाई साल तक रेप करता रहा। आरोपी युवक उसे बहलाकर ले गया। वह अपने साथ करीब पांच लाख रुपये सोने की ज्वैलरी और 60 हजार नकद रुपये ले गई। आरोपी उसे कभी नोएडा कभी बुलंदशहर तो कभी हापुड़ रखने लगा।

उसने शादी के लिए दबाव बनाया शुरू किया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। जब उसने आरोपी की छानबीन की तो उसके द्वारा बताया गया नाम और पहचान फर्जी निकली। युवक दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। आरोपी ने किसी अन्य लड़की के साथ 10 दिन पूर्व सगाई भी कर ली और अब वह उसके साथ शादी करने जा रहा है।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि आरोपी युवक उसका एक बार गर्भपात करा चुका है और वर्तमान में भी वह ढाई माह के गर्भ से है। पीड़िता की शिकायत पर प्रभारी एसएसपी के निर्देश पर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। प्रभारी एसएसपी ने थाना गुलावठी प्रभारी को आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें