फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अपहृत किशोरी की कर दी गई है हत्या!

विज्ञापन
विज्ञापन
...तो अपहृत किशोरी की कर दी गई है हत्या!
विज्ञापन

अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते दिनों अपहृत किशोरी के मामले में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ट्विटर पर यूपी पुलिस से किशोरी की हत्या कर शव को जलाने की शिकायत के बाद माहौल गरमाया हुआ है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 27 अप्रैल को अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया था कि गत 23 अप्रैल को उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल के लिए गई थी। वह पास ही स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। पीड़ित मां ने बताया था कि 23 अप्रैल को स्कूल जाने के बाद वह वापस नहीं लौटी थी। किसी ने उन्हें जानकारी दी थी कि गांव निवासी एक युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं थीं। वहीं, सोमवार को एक सामाजिक संस्था के द्वारा यूपी पुलिस व उच्च अधिकारियों को उक्त छात्रा की हत्या के संबंध में शिकायत की गई। जिसके बाद यूपी पुलिस के उच्च अधिकारी ने बुलंदशहर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। अभी हत्या की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें