फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद में अतिक्रमण के 65 आरोपियों को जेल

Sun, 23 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण से बाज नहीं आ रहे लोगों के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने नगर में अभियान चलाकर पांच दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों को शांति भंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नगर व बाजारों में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाती रहती है। अभियान के कुछ घंटों बाद ही हालात जस के तस हो जाते हैं।

पुलिस के जाते ही सड़क किनारे रेहड़ी, ठेले फिर से लग जाते हैं। कई बार अतिक्रमण हटवाने और दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को धरपकड़ की।
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने हाईवे, सब्जी मंडी, दनकौर रोड, बड़ा बाजार, चौधरीवाडा, वैधवाडा सहित नगर के बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया।

पुलिस ने अतिक्रमण करने पर 65 दुकानदारों, रेहड़ी, ठेला संचालकों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमणकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

दुकान के आगे रेहड़ी, ठेला लगवाने और उनसे वसूली करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यदि दुकान के सामने रेहड़ी, ठेला लगे मिले तो कार्रवाई दुकानदार के खिलाफ की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें