कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में गोकशी के लिए लाए दो बैल समेत पांच लोगों को प्रधान पति के प्लॉट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने गोकशी के आरोप में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पांच आरोपियों को जेल भेज दिया।
ठंडी प्याऊ चौकी प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि चार जनवरी की शाम करीब चार बजे सूचना पर पुलिस टीम ने प्रधान पति के प्लॉट पर छापा मारा। प्रधान पति के प्लॉट में छह लोग दो बैलों को क्रूरतापूर्वक बांधकर बैठे मिले। उनके हाथ में छुरी भी थीं। पुलिस को देखकर सभी लोग भागने लगे। इनमें से पांच को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान यूनुस कुरैशी पुत्र शहीद, फकरुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन, सोनू पुत्र शरीफ निवासी गंगेरुआ, सादाब पुत्र साबुद्दीन निवासी मोहल्ला बंध थाना कोतवाली नगर और धर्मवीर पुत्र जयचंद निवासी गांव अकबरपुर थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई।
भागे हुए आरोपी का नाम कदीम पुत्र नसरुद्दीन निवासी गांव गंगेरुआ के रूप में हुई। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है। भागे हुए आरोपी को तलाश किया जा रहा है।