फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट, विवेचक की मौजदूगी में कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव
विज्ञापन


सिकंदराबाद। दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता के शव को सोमवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट, विवेचक, मायके पक्ष के लोगों, ग्रामीणों की मौजूदगी में कब्र से निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौके पर मौजूद फॉरेंसिक टीम के सदस्यों से भी वीडियो ग्राफी कराई गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनौरा शेख निवासी मोहम्मद खां ने शनिवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसने अपनी बेटी समरीन की शादी तीन दिसंबर 2018 में सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कलां निवासी आमिर के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति आमिर और उसके परिवार के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे थे। जिसकी जानकारी उनकी पुत्री ने उन्हें दी थी। समझाने के बाद भी ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उक्त सभी लोगों ने शुक्रवार को समरीन की हत्या कर दी। और उनके जानकारी के बगैर शव को दफना दिया। शनिवार को उसे घटना के बारे में जानकारी हुई। एसएसपी के कार्रवाई के आदेश पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट तहसीलदार अमित कुमार, विवेचक सीओ विक्रम सिंह, मायके पक्ष के लोगों, ग्रामीण की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया। शव के कब्र से निकाले जाने के दौरान फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने वीडियो ग्राफी की। हल्का इंचार्ज रामबाबू ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
डीएम के निर्देश पर विवेचक, मायके के लोगों, ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया।
- अमित कुमार, तहसीलदार
----
मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
- विक्रम सिंह, सीओ/ विवेचक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें