फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार गंगा स्नान में डूब रहे ‘लाल’ और सो रहा है ‘प्रशासन’

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा स्नान में लगातार डूब रहे ‘लाल’ और सो रहा है प्रशासन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में अहार क्षेत्र से अनूपशहर, डिबाई, कर्णवास और नरौरा होते हुए जीवनदायिनी गंगा गुजर रही है। यह काफी बड़ा क्षेत्रफल भी है। अब गर्मी का मौसम है तो लोग इससे निजात पाने के लिए भी गंगा में स्नान करने पहुंच रहे हैं। लेकिन, यहां लगातार हो रहे हादसे इस वर्ष ही कई परिवारों का चिराग बुझा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन गहरी नींद सोया हुआ है। अनूपशहर को छोटी काशी के रूप में भी जाना जाता है। यहां आए दिन गंगा स्नान के दौरान मेलों का आयोजन होता है। लेकिन, इन कस्बों और गांवों के घाटों पर अभी तक न तो जल पुलिस की तैनाती की गई है और न ही प्रशिक्षित गोताखोर यहां नजर आते हैं। इस कारण आए दिन यहां गंगा में डूबने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।
बता दें कि अनूपशहर के गांव शेरपुर के निकट गंगा कलकल बह रही है। शेरपुर शादी समारोह में शामिल होन के लिए आए पांच किशोर सोमवार दोपहर को स्नान के दौरान बह गए थे। तीन किशोर तो जैसे-तैसे बाहर निकल आए थे, लेकिन दो किशोर डूब गए। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। देर शाम अनूपशहर से एक रेस्क्यू वोट समेत अन्य क्षेत्रों से गोताखोरों की टीमों को बुलाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर समेत जिले से गुजर रही गंगा के विभिन्न घाटों पर होने वाले हादसों की बात की जाए तो रेस्क्यू के लिए प्रशासन या शासन की ओर से यहां कोई खास सुविधा अभी तक मुहैया नहीं कराई गई है। बता दें कि बीते छह माह में जनपद से गुजर रही गंगा नदी में स्नान के दौरान करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हाल ही में गत नौ अप्रैल को गंगा स्नान के दौरान तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। इसके अलावा अप्रैल माह के प्रथम पखवाड़े में ही अलीगढ़ निवासी तीन मासूम बच्चे अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए डिबाई के कर्णवास आए थे। जहां तीनों मासूम बह गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एक मासूम को बचा लिया गया था। जबकि, दो मासूमों की डूबने के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फखरुद्दीन व जाहिद हैं चचेरे भाई
मिली जानकारी के अनुसार गंगा में सोमवार को डूबने वाले फखरूद्दीन व जाहिद चचेरेे भाई हैं। फखरुद्दीन का छोटा भाई भी मानसिक रुप से दिव्यांग है। जिससे फखरुद्दीन परिवार का लाडला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें