फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर किसान से 3.5 लाख ठगे

Fri, 29 Apr 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
cheated - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक किसान से रोजगार के लिए लोन दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने 3.5 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आरोपियों पर एक नामी कंपनी की आड़ में ठगी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसपी देहात ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


अरनिया थाना क्षेत्र के कहरोला गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र जमादार सिंह चौहान ने एसएसपी को तहरीर दी कि उसे अपना रोजगार करने के लिए लोन की जरूरत थी। एक समाचार पत्र के माध्यम से एक टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया। पुष्पेंद्र ने एक लोन देने वाली कंपनी से 10 लाख रुपये का ऋण मांगा।

कंपनी ने ऋण देने के लिए आवश्यक कागजात पूरा करने के लिए विभिन्न-विभिन्न खातों में करीब 3.5 लाख रुपये जमा करके धोखाधड़ी कर ली। अब ये लोग और रुपये जमा करने के लिए फोन करते हैं।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि यह लोग एक नामी कंपनी की आड़ में लोगों से धोखाधड़ी करके रुपये ऐंठ रहे हैं। पीड़ित की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें