फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से 3.40 लाख रुपये और स्कूटी लूटी

Wed, 16 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विंदावाला चौक पर बदमाशों ने आढ़ती से 3.40 लाख रुपये और स्कूटी लूट ली। विरोध करने पर बदमाश तमंचे की बट मारकर आढ़ती को घायल कर भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आढ़ती को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एसपीआरए, सीओ समेत आलाअधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन



रानीवाला चौक निवासी संजय कुमार सब्जियों के आढ़ती हैं। बुधवार सुबह छह बजे वह स्कूटी से नई मंडी जा रहे थे। जैसे ही वह विंदावाला चौक पर पहुंचे पैदल तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। फिर थैले में रखे 3.40 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर संजय को लहूलुहान कर दिया।

फिर उनकी स्कूटी लेकर भाग गए। आसपास के लोग संजय को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बुलंदशहर रेफर किया गया है। उधर, सूचना मिलने पर एसपीआरए पंकज पांडेय, सीओ आरएल निरंजन, कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा ने मौका मुआयना किया। पीड़ित व्यापारी संजय ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें