फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई अभद्र टिप्पणी मामले में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई अभद्र टिप्पणी मामले में रिपोर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्स एप के एक ग्रुप पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व प्रधानमंत्री की अभद्र फोटो वायरल करने के मामले में एसएसपी के आदेश पर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज हो गई है। ग्रुप के अधिवक्ता सदस्यों ने उक्त मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

बता दें कि आम लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ गई है और जनपद में आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है। इस संबंध में बीते दिनों जिला पुलिस ने भी एक अपील जारी की थी। जिसमें कहा गया था कि सोशल साइटस पर किसी भी तरह की अभद्र व आपत्तिजनक पोस्ट न की जाए। ऐसा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। वहीं, शनिवार को एक व्हाटस एप ग्रुप के सदस्य अधिवक्ता वरुण चौधरी, लोकेश कुमार, सौरभ त्यागी, शैलेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार भाटी आदि ने एक शिकायती पत्र एसएसपी को सौंपा था। जिसमें उन्होंने बताया कि ग्रुप पर एक व्यक्ति के नंबर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आदि का एक अभद्र व आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने आशंका जताई थी कि उक्त पोस्ट से एक विशेष वर्ग की भावना बिगड़ सकती है, जिससे माहौल भी खराब हो सकता है। अधिवक्ताओं की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद सोमवार को नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मामले में उक्त नंबर के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें