महिला के कपड़े पहन किसान के घर घुसा युवक
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में हरौड़ा मोड पर भाकियू नेता श्याम सिंह अपने परिजनों के साथ रहते हैं। रविवार की रात एक युवक महिला के कपड़े पहन कर श्याम सिंह के घर में घुस गया। इसी दौरान उनकी आंख खुल गई और घर में अनजान महिला को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। जाग होने पर परिजनों ने युवक को दबोच लिया। लाइट जलाने पर महिला के कपड़ों में युवक को देखकर सभी हैरान रह गए। जिन्होंने आरोपी की पिटाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि युवक से पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है।