जैन मंदिर से हजारों का सामान चोरी
सिकंदराबाद। चोरों ने बृहस्पतिवार रात जैन मंदिर में धावा बोलकर हजारों का माल चोरी कर लिया। जैन मुनि ने शनिवार को कोतवाली में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला केसरीवाड़ा स्थित श्री श्वेतांबर जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को श्वेतांबर मुनि वीरेश रत्न सागर आए हुए थे। तभी चोरों ने रात में मुनि वीरेश रत्न सागर का मोबाइल, टैब, 25 तोले का चांदी का सिद्धियंत्र और नकदी चोरी कर ली। मामले में जैन मुनि ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई किरण पाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। ब्यूरो