फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना बवाल: राजद्रोह की धारा लगाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना बवाल: राजद्रोह की धारा लगाने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन


स्याना। स्याना बवाल में जेल में बंद 44 आरोपियों के विरूद्व शासन द्वारा राजद्रोह की धारा लगाए जाने के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति व राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन स्याना के एसडीएम सुभाष सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। इस दौरान संगठन के प्रांतीय मंत्री वीरपाल शर्मा ने कहा कि गत तीन दिसम्बर को गौ हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे गौ भक्तों पर पुलिस ने लाठी चार्ज व गोली चला दी थी, जिससे हिंसा भड़क उठी थी। इस घटना के दौरान तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंंगरावठी निवासर सुवक सुमित की मौत हो गई थी। इस घटना में 44 लोगों को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया है, जो अभी बुलन्दशहर की जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा गौ भक्तों के खिलाफ राजद्रोह की धारा लगाने की संस्तुति की गई है, जो कि सरासर गलत है। ज्ञापन के माध्यम से इस घटना की जांच विशेष दल बनाकर किये जाने की मांग की गई तथा राजद्रोह की धारा को हटाकर गौ भक्तों को रिहा किये जाने की मांग भी की गई। ज्ञापन के माध्यम से पूरे देश में संवैधानिक पद्वति के द्वारा प्रचंड आन्दोलन किये जाने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान रमेश अग्रवाल, प्रदीप लोधी, प्रकाशवीर, प्रवीण कुमार, लौकेश कुमार, महीपाल सिंह, सहेन्द्रपाल, राजपाल सिंह, अशोक कुमार, जयकरन सिंह, उदयवीर, राजबाला देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें