फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बिकने पर दबंगो ने मांगी दो लाख रुपये रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव गंगेरूआ के एक युवक की जमीन बिकने पर दबंगों ने दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रंगदारी देने से इंकार करने पर आरोपियों ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक ने देहात कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के गांव गंगेरूआ निवासी बॉबी पुत्र नेतराम की ओर से एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि गांव चांदपुर का एक दबंग युवक उससे दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। आरोपी युवक का कहना है कि उसकी जमीन बिकी है, ऐसे में उसे दो लाख रुपये देने हाेंगे अन्यथा उसकी हत्या कर दी जाएगी। आरोप है कि रंगदारी देने से इंकार करने पर गत दो जुलाई की शाम आरोपी युवक ने अपने दो भाईयों व एक अन्य युवक के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने तमंचे से पीड़ित पर फायर भी झोंका, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर कुछ लोगों के मौके पर पहुंचने पर उसकी जान बच सकी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने कोतवाली देहात में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें