फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन


अहार। थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का शव बुधवार सुबह उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी कासिम खां पुत्र रसीद खां ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन कासमीन की शादी करीब दो वर्ष पहले की थी। आरोप है कि कासमीन के ससुराल वाले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रुप में एक कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने वह कासमीन को परेशान करते थे। मायके पक्ष के कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगों पर डटे हुए थे। पीड़ित भाई का आरोप है कि मंगलवार देर रात आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसकी बहन कासमीन की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहार थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें