फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद सुराग न लगने पर परिजनों ने तहरीर देकर एक युवक पर अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गत सोमवार को उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से खेत पर गई थी। लेकिन, देर शाम तक भी वह वापस घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। नाते रिश्तेदारियों व उसकी सहेलियों के यहां भी पूछताछ की गई। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, पीड़ित पिता ने बताया कि इस दौरान उन्हें जानकारी मिली थी कि पड़ोस के ही एक गांव निवासी युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। पीड़ित ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। किशोरी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें