फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में घुसकर देवर भाभी पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन घर में घुसकर देवर भाभी पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने रंजिशन घर में घुसकर महिला व उसके देवर के साथ जमकर मारपीट की। जानलेवा हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के पति की तहरीर के आधार पर देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी माया देवी, पिंटू, राजकुमार, रूबी, पूजा, मनीष व अफजाल पीड़ित परिवार से रंजिश रखते हैं और दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। आरोप है कि गत मंगलवार देर शाम सभी नामजद आरोपी पीड़ित के घर में घुस आए। उस दौरान घर में पीड़ित की पत्नी व छोटा भाई ही मौजूद था। आरोपियों ने आते ही देवर-भाभी के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनेां के साथ जमकर मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर अन्य ग्रामीणों को आता हुआ देख आरोपी मौके से हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित के घर पहुंचने पर पूरे मामले की जानकारी हुई। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियाें को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें