फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान देने से मना करने पर दुकानदार से की मारपीट, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान देने से मना करने पर दुकानदार को पीटा, लूट
विज्ञापन


ककोड़। दुकान में सामान नहीं होने पर मना करने पर युवकों ने अपने साथियों के साथ दुकानदार को पीटा। पीड़ित ने लूटपाट का भी आरोप लगाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अमित अग्रवाल ने बताया कि उसकी मैन बाजार में इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। शुक्रवार सुबह उसकी दुकान पर ग्राम सुनपेड़ा निवासी दो युवक आए। उन्होंने फिटिंग का सामान मांगा। सामान उपलब्ध नहीं होने पर मना कर दिया। इस बात से आक्रोशित होकर दोनों ने उसके साथ गालीगलौच की और विरोध पर ताऊ के साथ मारपीट की। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे उक्त दोनों युवक 15-20 लोगों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे और मारपीट कर गल्ले में रखे 20 हजार रुपये, सोने की चेन, दुकान का सामान लूटकर ले गए। आरोपियों जाते-जाते उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। लूट का आरोप निराधार है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें