फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत चार शातिर ई-रिक्शा चोर पुलिस ने दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत चार शातिर ई-रिक्शा चोर पुलिस ने दबोचे
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत चार शातिर ई-रिक्शा चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कार, एक चोरी का ई-रिक्शा, चार बैट्री और अन्य कीमती सामान भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नगर के चांदपुर रोड स्थित बंबे की पटरी पर ई-रिक्शा चोर एक ई-रिक्शा को कार से बांधकर लाए हैं। आरोपी उक्त रिक्शा को बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को मौके पर घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त शीला पत्नी बेगराज निवासी शेरपुर थाना खजूरी दिल्ली, इरशाद पुत्र यामीन निवासी इकरामनगर थाना लोनी, मनीष पुत्र शिवराम निवासी टपोकदा जिला अलवर राजस्थान, नईम पुत्र मजीद निवासी गांव लाख थाना फुगाना शामली के रुप में हुई। साथ ही आरोपियों के पास से एक कार, एक ई-रिक्शा, चार बैट्री, छुरी आदि बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पहले किसी भी ई-रिक्शा को किराए पर लेते थे, उसके बाद चालक को नशीला पदार्थ खिला देते थे। चालक के बेहोश होने पर ई-रिक्शा लेकर भाग जाते थे। जिसे वह बाद में अच्छे दामों में बेच दिया करते थे। नगर कोतवाल ने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें