फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध व अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर सड़क पर फेंका
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करना व मायके पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करना महंगा पड़ गया। पीड़िता को आरोपी ससुरालीजन बीते दिनों मारपीट कर सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता ने अब एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन उक्त दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रुप में एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी पीड़िता का उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों उसे अपने पति के पड़ोस की एक युवती से अवैध संबंधों की जानकारी भी हुई। जिसका पीड़िता ने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी के चलते आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसका और भी उत्पीड़न शुरू कर दिया। गत 17 जून को आरोपी ससुरालीजन पीड़िता को मारपीट कर उसके मायके के निकट सड़क पर घायलावस्था में फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने अब एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें