फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता
विज्ञापन


ककोड़। संदिग्ध हालात में लापता हुई विवाहिता को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उसे गायब करने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। वहीं पति ने नगदी, जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगाया। पुलिस ने मायके के लोगों की तहरीर पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना जहांगीराबाद के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 17 वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी की शादी ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ की थी। उसके 13 साल की लड़की, दस साल का लड़का दो बच्चे हैं। बताया कि सोमवार की शाम दामाद ने फोन कर सूचना दी की उनकी बेटी गायब हो गई। सूचना पर उन्होंने उसे रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर तलाश किया मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। मायके के लोगों ने बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका व्यक्त की। वहीं पति ने बताया कि सोमवार की दोपहर जब वह ड्यूटी से वापस घर लौटा तो बच्चों ने बताया कि मम्मी कहीं चली गई है। बताया कि पत्नी घर में रखे दस हजार रूपये नगद, जेवरात साथ ले गई। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पति के आरोप की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें