फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधान निवासी एक विवाहिता की अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने आरोपी पति समेत दस ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति व ससुर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिबाई थाना क्षेत्र के गांव सतोहा निवासी कल्याण सिंह ने मंगलवार को जहांगीराबाद कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पुत्री की दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी पुत्री राधिका ऊर्फ रानी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व जहांगीराबाद के मोहल्ला लोधान निवासी कपिल पुत्र अमर के साथ की थी। शादी में पीड़ित मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह, शादी के बाद से ही पीड़िता से अतिरिक्त दहेज के रुप में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन राधिका का उत्पीड़न किया जा रहा था। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगो पर डटे हुए थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि सोमवार देर रात आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों ने मांग पूरी न होने पर राधिका की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। वहीं, पुलिस ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर पति कपिल समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति व ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें