फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार के खिलाफ हत्या की कोशिश की दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार के खिलाफ हत्या की कोशिश की दी तहरीर
विज्ञापन


शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में तारीख कर लौट रहे बाइक सवार को गोली मारकर घायल करने के मामले में पीड़ित ने दो को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सलैमपुर थाना क्षेत्र में सलैमपुर की मढैया के पास बाइक सवार बदमाशों ने शिकारपुर निवासी रोहित पुत्र जवाहर को उस समय गोली मार दी थी जब वह अपनी बाइक से बुलंदशहर में एक मामले की तारीख कर लौट रहा था। गोली रोहित के पेट में लगी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया था। जहां से उसे रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश शिकारपुर की ओर भाग गये थे। शनिवार को रोहित के भाई पवन की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी गई। सीओ मनीष यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दो को नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें