फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों को निशाना बना रहे दरिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूमों को निशाना बना रहे दरिंदे
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता क्षेत्र में पुलिस की अनदेखी के चलते मासूमों से दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरिंदों का सबसे आसान निशाना मासूम बच्चियां बन रही हैं। पुलिस का कोई खौफ न होने के कारण दरिंदे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में हालत बद से बदतर हैं।
विज्ञापन

अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम पांच वर्षीय मासूम को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि आरोपी ने थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। इससे पहले भी क्षेत्र में दरिंदे इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। जुलाई 2018 में अगौता में दो मासूम सगी बहनों को बाइक सवार युवक थाने के पास से अगवा करके ले गए थे। शाहनगर रजवाहे पर दरिंदे ने दोनों के साथ गैंगरेप किया। फरवरी 2018 में ढकौली गांव में बारात में शामिल होने के लिये आई दो मासूम बच्चियों को धोखे से ले जाकर उनके साथ दरिंदगी की। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आज तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिसके कारण ग्रामीण अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। अधिकांश मामलों में पुलिस भी रिपोर्ट करने के बजाय उन्हें थाने से टरकाना उचित समझती है। इंस्पेक्टर अगौता ने बताया कि पहले के लंबित पड़े मामले मेरी जानकारी में नहीं हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें