फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक बुग्गी से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक, बुग्गी से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन


औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर गढ़वा के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर एक बाइक सड़क किनारे खड़ी बुग्गी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है।
विज्ञापन

थाना खरखौंदा के गांव पीपली निवासी राशिद पुत्र तरिमत (32) अपने ससुर सिंभावली के गांव सिंघनपुर निवासी कमरुद्दीन के साथ बाइक से शनिवार शाम करीब सात बजे स्याना की ओर जा रहे थे। रास्ते में बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित गांव शेखपुर गढ़वा के पास सामने की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे सड़क पर खड़ी बुग्गी से जा टकराई। हादसे में राशिद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका ससुर कमरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर शेखपुर ग्राम प्रधान पति मौके पर पहुंचे और 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में ग्राम प्रधान पति ने मृतक और घायल को निजी वाहन से सीएचसी लखावटी पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने राशिद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमरुद्दीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें