बीयर की दुकान के ताले तोड़ हजारों का माल व नकदी चोरी
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की भूड़ चौकी क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार देर रात बीयर की दुकान के ताले तोड़कर हजारों का माल व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ठेकेदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सूर्य नगर निवासी विपिन कुमार शर्मा पुत्र पन्ना लाल शर्मा ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी भूड़ चौराहे के पास बीयर की दुकान है। शुक्रवार शाम को उनका सेल्समैन दुकान पर तीन ताले लगाकर गया था। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान पर लगे तीनों ताले टूटे हुए थे। सूचना पर पीड़ित भी दुकान पर पहुंच गया। जांच की तो पाया कि चोर दुकान में रखी करीब 25 पेटी बीयर और छह हजार रुपये नकद अपने साथ ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। वहीं, देहात कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।