फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैद हत्याकांड: सीसीटीवी में कैद हुए दोस्त, बाइक से फेंका था सड़क किनारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जैद हत्याकांड : सीसीटीवी में कैद हुए दोस्त, बाइक से फेंका था सड़क किनारे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों टेलरिंग का काम करने वाले युवक की मौत मामले में नया मोड़ आ गश है। मृतक के परिजनों के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में उसके दोस्त ही उसे बाइक से सड़क किनारे फेंक कर जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते सात अक्तूबर को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इमामबाड़ा कानून गोयान निवासी युवक जैद पुत्र इकबाल संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। उसी रात उसका शव लहू-लुहान अवस्था में काली नदी रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही अगले दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का कहना था कि जैद की मौत सड़क हादसे में हुई है। दूसरी ओर परिजन पहले दिन से ही उसकी हत्या की आशंका जता रहे थे। वहीं, अब परिजनों ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी की फुटेज उनके हाथ लगी है। उसमें साफ नजर आ रहा है कि जैद के दो दोस्त बाइक पर उसे अपने साथ लेकर आते हैं और उसे सड़क किनारे फेंक कर चले जाते हैं। कुछ ही देर में उन्हीं दोनों में से एक युवक पीछे लौटता है और कान पर फोन लगाकर बात करता हुआ वापस लौट जाता है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि वह एसएसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें