फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की कनपटी पर लगाया तमंचा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख की कनपटी पर सटाया तमंचा
विज्ञापन

बुलंदशहर (स्याना)। ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी बचाने के लिए रुपये नहीं देने पर स्याना के भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी देने और कनपटी पर तमंचा सटाने का मामला सामने आया है। ब्लॉक प्रमुख ने मामले में तीन बीडीसी सदस्यों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
भाजपा समर्थित स्याना ब्लॉक प्रमुख पुष्पेन्द्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीडीसी सदस्य अमित त्यागी, राजकुमार और लोकेन्द्र ने अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाने के लिए उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। इसके एवज में तीनों सदस्यों ने उनसे दो-दो लाख रुपये लिए थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम वह ब्लॉक से घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में तीनों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर दो-दो लाख रुपये और देने की मांग की। आरोप है कि तीनों सदस्यों ने रुपये नहीं देने पर अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन और जान से मारने की धमकी दी। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि किसी तरह वह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, तीनों सदस्यों ने सभी आरोपों से इंकार किया है। उधर, मामले में कोतवाल सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तीनों सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फिलहाल मैं सरकारी कार्य से लखनऊ आया हूं, मामला संज्ञान में नहीं है। यदि एफआईआर हुई है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - सत्यप्रकाश शर्मा, सीओ स्याना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें