फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद में गत 30 सितंबर की सुबह अर्चना सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसमें मृतका के पिता ने उसके पति पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर नामजद आरोपी पति को चरौरा रजवाहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के थाना खरखौंदा के गांव पान्छी निवासी प्रहलाद सैनी ने गत तेरह वर्ष पूर्व अपनी पुत्री अर्चना की शादी गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी विनोद सैनी के साथ की थी। 30 सितंबर की सुबह अर्चना सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसमें सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पति पर फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की सूचना दे दी थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। बाद में मृतका के पिता ने आरोपित पति विनोद के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। बृहस्पतिवार की दोपहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव के ही रजवाहे की पुलिस से नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अवनीश कुमार ने बताया कि पत्नी के हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति विनोद सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें