फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को गोली मारने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम को गोली मारने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐदलपुर धीमरी में बीते दिनों रंजिशन एक मासूम बच्चे को गोली मारकर घायल करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में धर-दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध हथियार समेत एक बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी सीधे पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि बुधवार देर रात वह क्षेत्र में टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मामन कला की ओर से दो बदमाश एक बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आने वाले हैं। सूचना मिलते ही देहात कोतवाल मय टीम के साथ मामन तिराहे पर पहुंचे और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक मामन कला की ओर से एक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली एक बदमाश के सीधे पैर में जा लगी और वह घायल होकर वहीं सड़क पर गिर गया। जबकि, उसका साथी बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त विकास पुत्र धर्मपाल निवासी गांव ऐदलपुर धीमरी थाना कोतवाली देहात के रुप में हुई। आरोपी के पास से अवैध हथियार व एक बाइक मौके से बरामद हुई है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाल ने बताया कि आरोपी ने बीते दिनों अपने गांव निवासी धीरज पुत्र विजयपाल सिंह को मारने की कोशिश की थी। इस दौरान आरोपी ने धीरज के घर में घुस कर फायरिंग की। जिसमें उसकी पत्नी बाल-बाल बची थी। जबकि उसके नौ वर्षीय पुत्र रोहित के पैर में लगी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पकड़े गए बदमाश पर कोतवाली देहात में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी के फरार साथी की शिनाख्त विजय कुमार जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी विकास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें