फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की पत्नी से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार की पत्नी से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, हंगामा
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर बाग की रखवाली कर घर लौट रही चौकीदार की पत्नी से पड़ोसी गांव के चार युवकों ने तमंचे के बल पर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है।
पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि एक गांव निवासी चौकीदार ने पड़ोस के गांव में लगान पर बाग और जमीन ले रखी है। जिसकी रखवाली उसकी पत्नी और बच्चे करते हैं। बुधवार की दोपहर चौकीदार की 40 वर्षीय पत्नी रखवाली करके वापस पैदल ही अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव निवासी चार युवकों ने महिला को रोक लिया और उसे डरा धमकाकर एक ईख के खेत में ले गए। वहां, चारों आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक को अपनी ओर आता देख पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उक्त युवक ने 100 नंबर और पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस महिला को थाने ले आई। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने तत्काल तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इंस्पेक्टर औरंगाबाद अवनीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला ने रंजिशन तीन नामजद समेत चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई है। महिला को मेडिकल के लिये भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें