फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के नीचे दबने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार के नीचे दबने से चालक की मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास औरंगाबाद-जहांगीराबाद रोड पर सामने की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन से बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह रोड किनारे गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार के नीचे दबने से कार चालक की मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अहार थाना क्षेत्र के गांव दराबर निवासी रंजीत सिंह का 28 वर्षीय पुत्र सतीश चंद रविवार को कार किसी काम से नोएडा जा रहा था। औरंगाबाद-जहांगीराबाद रोड स्थित गांव रतनपुर के निकट सामने की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन से बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह रोड किनारे गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार चालक उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोड से गुजरने वाले किसी व्यक्ति ने फोन कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार के नीचे दबे चालक को मृत अवस्था में बाहर निकालकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें